एसएसबी की गिरफ्त में लकड़ी के साथ आरोपी। स्रोत एसएसबी
ढेबरुआ। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चचराब बुजुर्ग गांव के पास 30 बोटा आम की लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। अभियुक्त और जब्त माल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग इटवा रेंज को सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रैक्टर चालक विजय कुमार निवासी मानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक ग्रुपेंद्र राम, सुशील कुमार सिंह, शिवम बिबंदी, शिवनाय पासवान, वन रक्षक अमरजीत यादव और अरुण कुमार मौजूद थे।