फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज बुखार के बाद सांस में तकलीफ

Wed, 26 Aug 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। भारत-नेपाल सीमा से सटे नानमोहरा निवासी सात वर्षीय अंजनी पुत्री आनंद की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। कई दिन से बुखार के बाद सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।
विज्ञापन

परिजन उसे बढ़नी पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता आनंद ने बताया कि अंजनी को काफी दिन से खांसी की शिकायत थी और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। मंगलवार को अचानक तेज बुखार के साथ उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे तत्काल पीएचसी बढ़नी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बढ़नी के चिकित्सक डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि बच्ची बेहोशी की अवस्था में थी और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें