फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू , सिद्धार्थनगर में सजगता

Wed, 26 Aug 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. सीबी चौधरी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में संभावित लक्षण वाले रोगियों की जांच होगी। पुष्टि होने के बाद उन्हें अलग वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही मास्क लगाने पर जोर दिया जाएगा, वार्ड में आने वालों को मास्क लगाकर आने की सलाह दी जा रही है, जिससे इस बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।
जिले में बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने की तैयारी की जा रही है। ऐसा इसलिए कि सामान्य वायरल और इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों के बीच संभावित एच1एन1 मरीजों की समय से पहचान की जा सके। इस संबंध में सीएमओ की ओर से सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले बुखार के रोगियों की हिस्ट्री जानने के साथ ही लक्षण मिलने पर सभी प्रकार के जांच के साथ ही दवा करने के संबंध में निर्देश दिए गए।
मौसम के बदलाव के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों बढ़ जाती है। इसमें बुखार-जुकाम के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो जाता है। इसमें भी बुखार के साथ ही कई प्रकार के संक्रमण सामने आते हैं, जिनके कई घातक होते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तैयार हो रहा वार्ड : स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पुरानी भवन में एक वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा इमरजेंसी में आने वाले हाई फीवर और मिलते जुलते लक्षण वाले मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई। उनकी जांच के साथ ही दवा और एहतियात बरता जा रहा है। डॉक्टर बुखार पीड़ित रोगियों के साथ आने वाले तीमारदार को मास्क लगाकर ही वार्ड में आने की सलाह दे रहे हैं, जिससे इसके प्रसार की संभावना को कम किया जा सके। वहीं, ओपीडी में भी आने वाले गंभीर रोगियों के सभी प्रकार के जांच के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जांच में पुष्टि होने पर उनका अलग से इलाज किया जाएगा।
अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के निर्देश : वहीं, सीएमओ की ओर अस्पतालों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। दवा के साथ अतिरिक्त बेड रिजर्व रखने और जांच की सुविधा मुकम्मल रखने के लिए कहा गया है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर आने वाले बुखार व जुकाम के मरीजों की स्क्रीनिंग पर जोर दिया जाएगा। मरीज के लक्षणों के साथ उसका नाम, मोबाइल नंबर और जरूरी चिकित्सकीय जानकारी दर्ज कर निगरानी की जाएगी। यदि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते गंभीर या संदिग्ध लक्षण मिलते हैं तो चिकित्सक के स्तर से आगे की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता के अनुसार उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें