फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्ची को बचाने में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक घायल

Tue, 15 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिवभारी गांव के पास सड़क पार कर रही थी बच्ची, घायल को पीएचसी बढ़नी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर किया गया रेफर
विज्ञापन

बढ़नी। इटवा मार्ग पर शिवभारी गांव के पास सोमवार शाम करीब चार बजे सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार के सिर, माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ई-रिक्शा चालक ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया। चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव निवासी बद्री यादव (32) सोमवार शाम बाइक से अपने गांव से ससुराल जा रहे थे। बाइक पर उनका छोटा बच्चा भी सवार था। शिवभारी गांव के पास अचानक एक बच्ची सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बद्री यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बच्चे को भी हल्की चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ई-रिक्शा चालक ने घायल बद्री यादव को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. प्रदीप वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि घायल के चेहरे और माथे पर गंभीर चोट है। कान के पास भी चोट लगी है और कान से खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें