फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा-नरकुल मार्ग इंडो नेपाल बाॅर्डर के पास मंगलवार शाम को बाइक सवार उस्मान (30) नरकुल से आते समय अलीगढ़वा सलारगढ़ गांव के पास सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया। इस हादसे में युवक मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पिपरहवा निवासी उस्मान (30) पुत्र शहाबुद्दीन बाइक से किसी काम से निकला था। बताया जा रहा है कि वह देर शाम नरकुल से आते समय अलीगढ़वा सलारगढ़ गांव के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अलीगढ़वा अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाॅक्टरों की सलाह पर युवक को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इंडो नेपाल सड़क बनने के बाद से ही पोल बीच सड़क में है। बिजली निगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
परिवार में सबसे बड़ा उस्मान पिता के मरने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसकी शादी नेपाल के कपिलवस्तु जिला थाना पकड़ी क्षेत्र के रेहरा गांव में हुई थी। उसकी पांच और तीन साल की दो बच्चियां हैं। उस्मान रोजगार के सिलसिले में कतार में काम कर रहा था। अभी एक महीने पहले ही घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें