फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो करोड़ से चमकेगा नगर, बढ़ रहीं सुविधाएं

Wed, 08 Oct 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल पति रवि अग्रवाल के साथ बुधवार को मलिन बस्ती में सुंदरीकरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने कहा कि शासन के निर्देश पर दो करोड़ रुपये की लागत से नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तीन मीटर चौड़ी सड़क, पथ प्रकाश, सीसी रोड, पेयजल व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वार्ड वासियों को जल्द ही मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेगी। ईओ सचिन कुमार ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण न करें। घरों का कूड़ा-करकट डस्टबिन या कूड़ा वाहन में डालें। इधर-उधर फेंकने से गंदगी फैली जाती है। नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान सभासद भी उपस्थित रहे।簀
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें