फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरटीओ के पास की गई बैरिकेडिंग, हादसों पर लगेगा ब्रेक

Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खबर का असर.............शहर के बांसी मार्ग पर ​स्थित एआरटीओ कार्यालय के मोड़ पर लगा बैरिकेडिंग। स
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आरटीओ कार्यालय के पास आए दिन हो रहे हादसे की संख्या अब कम होगी। लोग तेज रफ्तार के कहर का शिकार नहीं होंगे। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद खबर को संज्ञान में लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी।
विज्ञापन

इससे अब हादसे की आंशका कम होगी और रफ्तार से लोगों की जान नहीं जाएगी।
बांसी-बस्ती हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित साड़ी तिराहा दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन गया था। हाईवे से एआरटीओ दफ्तर जाने वाले मार्ग पर तीन कार्यालय में पहुंचने वाले हजारों लोगों की भीड़ और बीच हाईवे पर अचानक कट लेकर मुड़ते वाहन से हादसे बढ़ गए थे। इससे कई लोग घायल भी हो गए थे। लोगों के अनुसार साड़ी तिराहा के पास एआरटीओ कार्यालय, बीएसएनएल ऑफिस और आधार केंद्र होने के कारण लोग हादसे का अधिक शिकार हो रहे थे। इसकाे लेकर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित हाेते ही तत्काल बैरिकेडिंग लगा दी गई। इससे अब हादसे पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें