भनवापुर क्षेत्र के मन्नीजोत गांव के पास दुर्घटना के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : katra news
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव के पास शनिवार को करीब तीन बजे एक बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में शंकर (17) समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया, जहां शंकर का इलाज चल रहा है जबकि बाइक पर सवार अन्य का प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी शंकर पुत्र सुभाष (17) अपनी बाइक से दो दोस्तों के साथ मन्नीजोत चौराहे पर किसी काम से जा रहे थे। बाइक सवार तीनों युवक अभी भनवापुर भरवठिया मार्ग पर मन्नीजोत गांव के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसमें बाइक चालक शंकर के सिर व टखने में काफी चोटें आईं। वहीं पीछे बैठे दो दोस्तों को हल्की चोट लगी। स्थानीय लोगों के सहायता से तीनों को सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने शंकर को भर्ती कर लिया। वहीं दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि इस तरह की किसी हादसे की जानकारी नहीं है।