फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आलोक प्रथम, समीर अहमद को दूसरा स्थान

Mon, 24 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुस्लिम इंटर कालेज महदेइया में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल छात्र। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेइया में सोमवार को माध्यमिक विद्यालय जनपद स्तर भारोत्तोलन प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेइया में सोमवार को माध्यमिक विद्यालय जनपद स्तर भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य शराफत हुसैन फारूकी ने की और इसी के साथ खेल की शुरुआत हुई।
19 आयु वर्ग बालक के 60 किग्रा में श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर के आलोक प्रथम, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया के समीर अहमद द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी के अरुण कुमार तृतीय स्थान पर है। 17 आयु वर्ग बालक के 56 किग्रा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी के आदिल खान प्रथम और ज्ञान प्रसाद द्वितीय स्थान पर रहे। श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर के रिहान सरवर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 किग्रा भार वर्ग में मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया फरहान खान प्रथम स्थान पर रहे और 71 किग्रा भार वर्ग में मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया के तबरेज आलम प्रथम स्थान पर रहे। समापन समारोह में काजी मोहम्मद तारीक प्रधानाचार्य की ओर से बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दौलत बाबू गुप्ता, शफीउल्लाह, मो. करीम, अनिल गुप्ता, विमलेश, रत्नेश सिंह और विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें