शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के केसरा गांव निवासी अरुन भारती ने मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। उसके बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया।
लोगों ने इस युवक पर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। वहीं आस्थावानों व धर्म गुरुओं ने इस तरह के पोस्ट को लेकर रोष जताया है। इन लोगों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस वायरल पोस्ट का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने अरुन भारती को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
चिल्हिया एसओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि साेशल मीडिया पर मां दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अरुन भारती को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।