फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसी क्लब ने एलएच को 30 रन से हराकर ट्राॅफी पर किया कब्जा

Mon, 29 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को ए कंस्ट्रक्शन क्लब और एल हाॅस्पिटल क्लब के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में एसी क्लब ने 30 रन से हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर एसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 115 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएच क्लब की टीम ने एसी क्लब की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दबाव में आ गई और केवल 84 रन ही बना सकी। एसी क्लब ने 30 रन से मुकाबला आसानी से जीत लिया।
टीम से अनुराग साहनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, गेंदबाजी में जुबैर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। इसके अलावा अमजद ने भी टीम के लिए 17 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें