फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खान क्रिकेट क्लब कोड़रा ने लकी-11 को दी शिकस्त

Mon, 29 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के सिविल लाइंस वार्ड में आयोजित अख्तर हुसैन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन चार का मैच सोमवार को खान क्रिकेट क्लब कोड़रा ग्रांट वर्सेस लकी 11 परसा के बीच खेला गया। परसा टीम के कप्तान लकी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

समाचार के मुताबिक, लकी इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में कुल 114 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान क्रिकेट क्लब कोड़रा ग्रांट ने अंतिम ओवर में सात विकेट खोकर 115 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब खान क्रिकेट क्लब के शकील को मिला। शकील ने 18 गेंदों में 49 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के आयोजक अतहर हुसैन शकील को मैन ऑफ द मैच का इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें