फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रयागराज के लिए एसी बस, अन्य रूटों पर मुश्किल

Sat, 05 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रोडवेज सिद्धार्थनगर के बेड़े में एसी बस न होने के कारण लंबी दूरी का सफर भारी पड़ रहा है। केवल प्रयागराज के लिए एक बस का संचालन होता है। ऐसे में अन्य रूट पर यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान गर्मी में लू के थपेड़ों के बीच और ठंड में सर्द हवाओं और शीतलहर के बीच सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

अगर लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन हो तो यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। संख्या भी बढ़ जाएगी।
सिद्धार्थनगर रोडवेज के पास मौजूदा समय में 63 बसें हैं जो दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य रूटों पर संचालित की जाती हैं। जनपद मुख्यालय का रोडवेज है और प्रतिदिन हर रूटों पर हजारों सवारियों का आवागमन होता है लेकिन यहां एसी बस की सुविधा न के बराबर है। केवल प्रयागराज के लिए एक ऐसी बस चलती है जबकि अन्य रूटों पर एसी बस का संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन

नियमित यात्रा करने वाले नगर निवासी रामप्रकाश, महावीर और सत्येंद्र ने बताया कि उन्हें अकसर लखनऊ, कानपुर या फिर दिल्ली का सफर करना पड़ता है।
एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि एक रूट पर बस संचालित होती है। यात्रियों की मांग और संख्या के हिसाब से संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें