फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तिमुरे में मलबे से मिले 98 शव, भोटेकोशी की तबाही का भयावह मंजर

Wed, 02 Sep 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल के एक ही स्थान पर 98 शव। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : आउटसोर्स नगर निगम के कर्मचारी सुरक्षा किट के साथ मौजूद डीएम,सीडीओ,नगर आयुक्त एवं नगर विधायक। स्रोत विभाग
विज्ञापन
- रसुवा में बाढ़ और भूस्खलन के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, कीचड़ में दबे मिले शव
विज्ञापन

- पहचान के लिए डीएनए जांच की तैयारी, नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में अब भी कई लोगों के लापता होने की आशंका
कपिलवस्तु। नेपाल के रसुवा जिले के तिमुरे क्षेत्र में बाढ़ के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में एक ही स्थान से 98 शव मिलने की शुरुआती जानकारी सामने आई है। बाढ़ और भूस्खलन से तबाह इलाके में लंबे समय से मलबा हटाकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कीचड़ और मलबे में दबे शव बरामद हुए हैं। हालांकि बरामद शवों की संख्या और पहचान की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।
तिमुरे समेत नेपाल-चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से बड़े पैमाने पर जन-धन की क्षति हुई है। आशंका है कि बाढ़ के तेज बहाव में बहने और भूस्खलन के मलबे में दबने से कई लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव दल मुश्किल परिस्थितियों के बीच मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरामद शवों की स्थिति खराब होने के कारण उनकी पहचान में परेशानी आ रही है। ऐसे में शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच समेत अन्य जरूरी प्रक्रियाएं अपनाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां बरामद शवों का विवरण जुटाने के साथ लापता लोगों से मिलान करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

बाढ़ ने तिमुरे और आसपास के इलाकों में सड़क, पुल, विद्युत परियोजनाओं और अन्य ढांचागत सुविधाओं को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर मलबा और कीचड़ जमा होने से बचाव दलों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें