बेवा चौराहे पर बिजली निगम की ओर से चलाया गया अभियान, दुकानों की भी हुई जांच
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तिलगड़िया विद्युत उपकेंद्र की ओर से मंगलवार को बेवा चौराहे पर बिजली जांच के लिए अभियान चलाया गया। इसमें विभाग ने करीब 80 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल जमा कराया। इस दौरान 10 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया मिलने पर पांच उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।
अवर अभियंता (जेई) आरिफ खान की अगुवाई में टीम ने बेवा चौराहे की दुकानों और अन्य उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान कुछ उपभोक्ताओं के बिजली बिल में त्रुटियां भी मिलीं। विभाग की ओर से बिलों का संशोधन कराकर संबंधित उपभोक्ताओं से भुगतान कराया। जेई आरिफ खान ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने और बिजली बिल के बकाएदारों पर कार्रवाई के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की।
अभियान में सुशांत, संजय कुमार, राजकुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब और अशोक पांडेय समेत बिजली निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।