लसियापुर में स्थित पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 39 कैडेटों का चयन किया गया।
- तुलसियापुर में स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई चयन प्रक्रिया
तुलसियापुर। 46वीं यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर में स्थित पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 39 कैडेटों का चयन किया गया है। गोरखपुर से आए सूबेदार भूपेंद्र सिंह और हवलदार सुमन पहीम की ओर से विद्यालय के कक्षा 9 के 17 बालकों और 12 बालिकाओं को कैडेट के रूप में चयन किया गया।
इस दौरान दोनों प्रशिक्षकों ने बताया कि एनसीसी का उद्देश्य देश के युवाओं में चरित्र सहचर्य, नेतृत्व, अनुशासन, धर्मनिरपेक्षता, रोमांच और निस्वार्थ सेवा भाव विकास करना है। इस संगठन से प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान युवाओं को सशस्त्र सेना में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में प्रथम वर्ष दौड़, लंबाई के साथ गायन, वादन, खेल आदि विशेष योग्यता के आधार पर 37 कैडेटों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय पाठक, प्रदीप मौर्य, सुमेरु गिरी, वीरेंद्र धर द्विवेदी, रंजना मिश्रा आदि मौजूद रहे।