भारतभारी। बेवां सीएचसी क्षेत्र के लोहरौली, परसा, तिलगड़िया, हल्लौर तेनुहार, तकियावा, चकचाई, धौरहरा, रंगरेजपुर, वासाचक सहित 43 सेंटरों पर शनिवार को 310 बच्चों का टीकाकरण और 135 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई।
हल्लौर में एएनएम सायरा बानो ने ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिया। बीसीपीएम वीरेंद्र यादव ने सेंटर पर उदासीन लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। लोगों को टीका का महत्व बताया। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। गर्भावस्था के समय सावधानी के लिए जागरूक किया गया। एएनएम से कहा की 70 वर्ष के ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए। वीएचएनडी विजिट कर आभा आईडी बनाने, ड्यू लिस्ट अपडेटेड करें।