फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार से 18 बोरी यूएई का मक्का बरामद, तस्कर दबोचा गया

Wed, 16 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा बढ़नी में मक्के की तस्करी करते हुए पकड़ा गया तस्कर। स्रोत एसएबी
विज्ञापन
- एसएसबी ने पीछा कर ऑल्टो कार को रोका, चालक सिद्धार्थनगर ले जा रहा था मक्का
विज्ञापन

- बढ़नी से निकलते ही जवानों ने पकड़ा, कार और मक्का समेत आरोपी कस्टम को सौंपा
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी मक्के की तस्करी का मामला सामने आया है। एसएसबी बढ़नी की टीम ने मंगलवार रात एनएच-730 पर पीछा कर एक ऑल्टो कार को रोककर उसमें लदा 18 बोरी यूएई का मक्का बरामद किया। मौके से ज्ञानदास अग्रहरि को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके सिद्धार्थनगर में मक्का पहुंचाने की बात सामने आई। एसएसबी ने बरामद मक्का और कार समेत आरोपी को कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मुकेश चंद्र की अगुवाई में टीम ने मंगलवार रात बढ़नी से निकल रही ऑल्टो कार को रोकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने के बजाय गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। जवानों ने पीछा कर दुधवनिया बुजुर्ग नहर पुल के पास कार को रोक लिया। तलाशी में कार से 18 बोरियां रखी मिलीं। इसकी जांच की गई तो उसमें मक्का बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए ज्ञानदास ने बताया कि नेपाल से यूएई का मक्का धीरे-धीरे लाकर सीमा के पास एकत्र किया जाता है। इसके बाद वाहनों के माध्यम से इसे बाहर भेजा जाता है। वह भी मक्के की खेप लेकर सिद्धार्थनगर जा रहा था। एसएसबी ने मक्का और कार को कब्जे में लेकर आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें