फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 23 सेंटरों पर 160 बच्चों का टीकाकरण, 80 गर्भवतियों की हुई जांच

Thu, 27 Aug 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेवा सीएचसी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण अभियान, पौष्टिक आहार व संस्थागत प्रसव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

भारतभारी। बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 23 टीकाकरण केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 160 बच्चों का टीकाकरण किया गया जबकि 80 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच के साथ आवश्यक टीके लगाए गए।
तिलगढ़िया, बयारा, हिसामुद्दीनपुर चकचाई, महुआरा, धौरहरा, रंगरेजपुर सहित विभिन्न गांवों में आयोजित सत्रों में एएनएम ने ड्यू लिस्ट के आधार पर लाभार्थियों को चिह्नित कर सेवाएं प्रदान कीं। महुआरा केंद्र पर एएनएम वंदना यादव ने गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित गर्भावस्था, संतुलित और पौष्टिक आहार या नियमित जांच कराने के बारे में जानकारी दी। आवश्यकता के अनुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कंचनपुर, बयारा समेत आधा दर्जन टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को शत-प्रतिशत पात्र बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार यादव, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें