फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना की रणनीति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना की रणनीति तैयार
विज्ञापन

- कला संकाय के शिक्षकों के साथ वार्षिक योजना की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आगामी सत्र में प्रवेश एवं पढ़ाई को लेकर अधिष्ठाता कला संकाय ने कला संकाय के शिक्षकों के साथ वार्षिक योजना बैठक की। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार सभी विभागों के शिक्षकों से अद्यतन कार्ययोजना तैयार करने की अपेक्षा की गई।
अधिष्ठाता कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक कक्षाओं का संचालन इस वर्ष से प्रारंभ हो रहा है। पाठ्यक्रम भी नया है। स्नातक में सेमेस्टर प्रणाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत लागू की गई है। मुख्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ माइनर पाठ्यक्रम और कौशल विकास के भी पाठ्यक्रम संचालित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय के अंतर्गत पूरा करके जल्द ही कक्षा संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थाओं को भी मुख्यधारा में जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में साबित होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर कला में भी ऑनलाइन प्रवेश चल रहा है। स्नातक प्रवेश से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ. नीता यादव, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. सच्चिदानंद चौबे, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. रेनू त्रिपाठी. डॉ. अरविंद रावत. डॉ. हृदय कांत पांडेय, डॉ. अमित साहनी, डॉ. मयंक, डॉ. धर्मेंद्र, आभा द्विवेदी, डॉ. रविकांत शुक्ला, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. प्रगयेश नाथ त्रिपाठी, वंदना गुप्ता, डॉ. यशवंत यादव, डॉ.हरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें