फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

865 निशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हे बांटे

Fri, 20 Apr 2018 11:07 PM IST
सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
समाराेह - फोटो : सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
 खेसरहा/मिश्रौलिया/परसा। गैस एजेंसियों पर शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस मनाया गया। पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया। महिला सशक्तीकरण की सोच को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कुल 865 लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया गया।
विज्ञापन


 ब्लॉक खेसरहा के ग्राम टड़िया बिशुनपुर स्थित चतुर्वेदी इंडेन गैस सर्विस में कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने 150 पात्रों को गैस कनेक्शन दिया। कहा कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक घरों में गैस कनेक्शन देने का संकल्प किया था जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 

प्रभारी डीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि उज्ज्वला योजना में पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। इस दौरान गणेश चतुर्वेदी, हरहरदेव चौबे, वेंकटेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। खेसरहा स्थित केशव ग्रामीण गैस एजेंसी में जिलाध्यक्ष भाजपा रामकुमार कुंवर ने पात्रों में कनेक्शन वितरित किया। पंचमोहनी स्थित उर्मिला गैस एजेंसी में जिला महामंत्री भाजपा दिलीप चतुर्वेदी ने 101 पात्रों को गैस कनेक्शन दिया। घोसियारी स्थित जय अंबे गैस एजेंसी में विजयकांत चतुर्वेदी ने 50 लोगों को कनेक्शन प्रदान किया। बढनी ब्लाक के ग्राम बोहली स्थित बोहली इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी ने उज्ज्वला दिवस पर निश्शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया।
विज्ञापन


कुल 64 पात्रों को गैस कनेक्शन दिया गया। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ने अध्यक्षता की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के हित को दृष्टिगत करते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। राजीव शुक्ल, पूर्व प्रधानाध्यापक रामचंद्र शुक्ल, शैलेंद्र तिवारी, ऋषभ सिंह, रोहित तिवारी, बृज कुमार मिश्र, डॉ. दिनेश पांडेय, मदुरी, लक्ष्मी, सुभावती, कलीमुन्निशां, गुलशन, निर्मला, कमला आदि मौजूद रहे। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय  चेतिया परिसर में चौधरी एचपी ग्रामीण गैस एजेंसी ने सौ लोगों को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान चेतिया वंदना गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रोप्राइटर सोनिका देवी, हरिश्चंद्र, उमेश चंद्र, लालजी यादव, विकास चौरसिया, बाबूराम, सरवर, रोशन, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।  

 कस्बा स्थित सिद्धार्थ गैस सर्विस में सदर विधायक श्यामधनी राही ने तीन सौ लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिया। इस दौरान जीएम एलपीसीएल विपुल अग्रवाल,  जिला कोआर्डिनेटर उज्ज्वला योजना राजन चौधरी, पूर्ति निरीक्षक फणीश्वर त्रिपाठी, मोनू पाल, प्रोप्राइटर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. यासमीन, राजू पाल, मुन्नी देवी, राजकुमारी पांडेय, विशंभर नाथ पांडेय, विष्णु रावत, आशीष मिश्र, शबलू साहनी, विजय कश्यप, भानू सिंह, मंटू, कुलदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद, कमलेश, अशफाक अहमद आदि मौजूद रहे। लोटन ब्लॉक परिसर में राधा कृष्ण मोनू एचपी गैस ग्रामीण एजेंसी ने सौ पात्रों को गैस कनेक्शन दिया। ग्रामप्रधान लोटन अमरावती, सोनू सिंह, निहाल, सुरेश, डबलू श्रीवास्तव, प्रमोद, अंकित सिंह, दयाराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें