शोहरतगढ़। नगर पंचायत छहतरी में बुधवार को एसडीएम िववेकानंद िमश्रा ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान एक खाद भंडार के बगल में कमरे में छिपाकर रखी गई 67 बोरी यूरिया बरामद हुई। साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
एसडीएम ने कार्रवाई के लिए यूरिया को पिकअप पर लोड करवा कर शोहरतगढ़ थाने में खड़ा करवा दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया है।
एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि नगर पंचायत के छतहरी में नीरज खाद भंडार के बगल में एक कमरे में भारी मात्रा में यूरिया छिपा कर रखी गई है। मौका देखते यह खाद नेपाल पहुंचाई जाएगी।
नेपाल में दंगा होने की वजह से अभी खाद वहां रखा हुआ है। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने टीम के साथ छापा मार दिया।
छापेमारी के दौरान कमरे में तिरपाल से ढंककर रखी गई 67 बोरी यूरिया बरामद हुई। खाद को पिकअप पर लोड करवाकर शोहरतगढ़ थाने को सुपुर्द कर दिया गया। संदिग्धता के आधार एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल ने विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। खाद को सीज कर कार्रवाई की जाएगी।