फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरों ने एक घर को बनाया निशाना

Wed, 10 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बायताल गांव के एक घर को निशाना बनाया, जहां जेवर सहित महिला को पीटकर उसके नाक की नथुनी भी खींच ले गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अरबुन्निशा पत्नी रहमत अली अपने मायके में पिता तजम्मुल के घर पर दो बहनों और अपनी मां के साथ रह रही है। पीड़िता अरबुन्निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात लगभग 12 बजे के आसपास चोर आये जो नीचे से ऊपर तक काला कपड़ा पहने थे और आधा मुंह ढके थे। उसने बताया कि चोर मेरे घर का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए और कमरे में अलमारी और बक्से को खगाल लिया और बाला, पायल डिस्को, नाक की कील आदि ले उड़े और घर में रखी अनाज की ढेहरी को भी खोल दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि घटना की जानकारी है मौके पर गया था, मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें