डुमरियागंज क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखरा काजी से निकाली गई जागरूकता रैली मे?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
- सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखरा काजी में सोमवार को बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। लोगों को अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक नफीस हैदर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वहीं, दूसरे गांव सिसहना में रैली के साथ अभिभावकों ने भी भ्रमण किया। शिक्षकों ने गांव के लोगों से मिलकर अपने पाल्यो का नामांकन बढ़ाने एवं जो पढ़ रहे है उनको बराबर विद्यालय समय से भेजने की अपील की। गांव भ्रमण के बाद विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान सुनील कुमार, महजबीन सिद्दीकी, वसीम अकरम, फरहा काजमी, नेतराम, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे।