फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फार यूनिटी में दौड़े मंत्री, सांसद व युवा

विज्ञापन
शहर के हैडिल तिराहे से रन फार यूनिटी की दौड लगाते स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह , सांसद जगदम्बिक - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

रन फार यूनिटी में दौड़े मंत्री, सांसद व युवा
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम
विचार गोष्ठी, प्रतियोगिता के जरिए शिद्दत से याद आए पटेल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर मुख्यालय समेत पूरे जिले में विविध कार्यक्रम हुए। रन फार यूनिटी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री, सांसद, विधायक समेत अफसरों व युवा वर्ग की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा विचार गोष्ठी, प्रतियोगिता के जरिए पटेल के व्यक्तित्व पर चर्चा भी की गई।
गुरुवार को मुख्यालय के हाइडिल तिराहे पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम के दौरान शहर के पेट्रोल पंप तिराहे तक दौड़ हुई, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा शामिल रहे। इससे पूर्व हुई विचार गोष्ठी में सीएमओ डॉ. सीमा राय, एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम, सीओ दिलीप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर मित्तल, अशोक त्रिपाठी, हेमंत जायसवाल, कन्हैया पासवान, राजेश जायसवाल आदि की उपस्थिति रही। अंत में डीएम ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य ने किया। जिला एकीकरण समिति के तत्वाधान में विकास भवन सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में डीएम, एसपी, सीउीओ, सीएमओ, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि राजमणि पाण्डेय आदि रहे। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डीएम की अगुवाई में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। सीएमएस डॉ. रोचस्मति पाण्डेय, सीएमओ डॉ. सीमा राय, हास्पिटल मैनेजर डॉ. अनूप कुमार यादव साथ रहे। नगर स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, दिलीप श्रीवास्तव व वेंकटेश्वर चंद्र मिश्र, भैया देवांश पांडेय, अरुण पांडेय, करुणेश पांडेय भी इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक विजय पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास गौतम, राम कुमार चिंकू यादव, जमील सिद्दीकी, विजय यादव, सोनू यादव, कलाम सिद्दीकी, मुरली मिश्र मौजूद रहे। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र में भी गोष्ठी आयोजित की गई। जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में मनाई गई। मन्नीजोत प्रतिनिधि के मुताबिक राष्ट्रीय एकता दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय भनवापुर में निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी वर्मा, इन्द्रजीत मिश्रा व अशोक चौरसिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शोहरतगढ़ में नगर में स्थित राजस्थान अतिथि भवन सभागार में विधायक चौधरी अमर सिंह समेत आदि की उपस्थिति रही। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ। चिल्हिया प्रतिनिधि के मुताबिक थाने में एसओ सभाशंकर की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक त्रिलोकपुर में थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पुलिस चौकी बिस्कोहर में इंचार्ज संतोष कुमार दूबे की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत मधुसूदन अग्रहरि, अजय पांडेय, रमेश पांडेय, राजूपाल आदि ने भी संबोधित किया। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय इटवा में श्रीयश त्रिपाठी, थाना कार्यालय में थानाध्यक्ष इटवा सत्येन्द्र कुंवर, पीडब्लूडी के डाक बंगले में अभाविप के सह जिला संयोजक सौरभ पाण्डेय व नगर अध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मनाई। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या राजकुमारी पाण्डेय, बीआरसी बर्डपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एचसी बर्डपुर पर प्रभारी डॉ सुबोध चंद्रा, सिद्धार्थ महाविद्यालय पर प्रबंधक प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, विजडम पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ रवि प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में जयंती मनाई। अपना दल (एस) ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती डुमरियागंज विधानसभा के गौरागढ़ में मनाई। मुख्य अतिथि पार्टी के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त चौधरी रहे। जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल समेत, राम सुख चौधरी, अंजली चौधरी, अनिल चौधरी, शेषमणि प्रजापति आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस की ली शपथ
बांसी। तहसील सभागार में एसडीएम शिवमूर्ति सिंह की अगुवाई में राजस्व कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। थाना कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी के साथ ही नगर पालिका कार्यालय के कार्यक्रम में मो. इरफान सिद्दीकी सभासद, इशरत जमील, वरिष्ठ लिपिक रविशंकर गुप्ता, रामगोपाल अग्रहरि, सैय्यद कुतुब आदि की उपस्थिति रही।
बच्चों ने बनाई रंगोली
परसा। देश के पहले उपप्रधानमंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को एकता व अखण्डता दिवस के रूप में बढ़नी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनायी गयी। प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ में प्रधानाध्यापक निसार अहमद की अगुवाई में बच्चों ने रंगोली व स्लोगन के माध्यम से पटेल जी को याद किया। तुलसियापुर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी जयंती मनाई।
विधायक के हाथों सम्मानित हुए मेधावी
शोहरतगढ़। राजस्थान अतिथि भवन सभागार में पटेल जयंती समारोह में विधायक चौधरी अमर सिंह ने क्षेत्र के विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी ममता गुप्ता, सौम्या, नीरज गुप्ता, दीपाली चौधरी, अब्दुल मोतीन, सुषमा यादव, रेखा चौधरी, शिवा, आशीष चौधरी, अंगद शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है।
विज्ञापन

जयंती पर भाषण प्रतियोगिता
सिद्धार्थनगर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता विकास खंड नौगढ़ में स्थित बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश त्रिपाठी व अध्यक्षता डॉ. सूर्य नारायण त्रिपाठी ने की। कैलाश नाथ दूबे, गिरजेश चंद्र मिश्र, विनोद कुमार, नसरुल मुस्तफा की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल हबीबुल्हा खान व द्वितीय स्थान अजय कुमार गुप्ता व तृतीय स्थान आराधना ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें