फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिलावट के संदेह में घी समेत 11 उत्पादों के नमूने लिए

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को बांसी, इटवा और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर की जांच की। यहां से घी, तेल सहित कुल 11 नमूने लिए गए। अब उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा आरएल यादव की अगुवाई में टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकने लगाने के लिए जांच करने के लिए निकली। टीम बांसी तहसील के मंगल बाजार से रिफाइंड मूंगफली तेल, तिल का तेल, घी का नमूना, इटवा बाजार से डेयरी महक घी, वंशज घी, सरसों तेल, महादेव घुरहू बाजार से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल, रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रमवापुरकली से रिफाइंड मूंगफली तेल और डुमरियागंज तहसील के धोबहा बाजार से घी का नमूना संग्रहीत किया गया।
विज्ञापन

संदिग्ध पाए जाने पर कुल 11 नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम ने दुकानदारों खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करने एवं गर्मी के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठान में सुधार के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा आरएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें