फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर

विज्ञापन
डुमरियागंज में राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर
विज्ञापन

बाढ़ की आशंका से सहमे लोग, नेपाल में बारिश का दिख रहा असर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश से जिले की नदियों का जलस्तर तेजी बढ़ रहा है। इससे नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को बाढ़ का भय सता रहा है। वहीं बूढ़ी राप्ती नदी से सटे कई गांवों के पास कटान भी हो रहा है। इससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

दरअसल, बानगंगा, बूढ़ी राप्ती, जमुआर नाले में सीधे नेपाल के रास्ते पानी आता है। इन नदियों और नालों में तेजी जल का स्तर बढ़ रहा है। बूढ़ी राप्ती के जलस्तर बढ़ने से ककरही के अलावा योगमाया, शेरपुर, सूपा, जोगिया, तनेजवा, गायघाट, फतेपुर, इटौवा, बैरवा, संगलदीप, छितरापार, तिघरा, चुरहरि, लक्षनपुर, खजूरडाड़ सहित अन्य गांव के किसान बाढ़ के खतरे से सहमे हुए हैं। छितरापार के सुभाष, लोकई, राम निहाल, संगलदीप के दीपक, राजू, शंकर का कहना है कि जितनी तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, इससे लगता है कि बाढ़ आ जाएगी। डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी के बढृने से कई तटवर्तीय गांव के लोग डरे हुए हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि बाढ़ से बचाव के पूरे इंतजाम प्रशासन की ओर से किए गए है। जहां-जहां बाढ़ आने की संभावना ज्यादा है वहां पर प्रशासन की नजर है।
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड के एक्सईएन आरके नेहरा ने बताया कि कूड़ा और बूढ़ी राप्ती का जलस्तर सर्वाधिक तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है।
---
इस प्रकार बढ़ा नदियों का जलस्तर
नदी शुक्रवार, गुरुवार खतरे का निशान (मीटर में)
बानगंगा 90.40 89.70 93.420
बूढ़ी राप्ती 83.690 83.440 85.650
राप्ती 83.410 83.240 84.900
जमुआर नाला 81.23 80.20 84.89
तेलार नाला 84.00 84.20 87.500
कूड़ा नदी 85.40 85.60 87.200
कूड़ा नदी उसका 80.720 80.500 83.520
घोंघी नदी 85.00 85.30 87.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें