गोल्हौरा। जिगिनिहवा गांव निवासी लालजी (25) पुत्र तौलू बाइक से शुक्रवार को बहादुरगंज चौराहे पर किसी काम से गया था। लौटते समय वह बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित चाईजोत गांव पास पहुंचा था। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे राजू के चाय की दुकान में घुस गई और दुकान में रखे टूटे विद्युत पोल से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुकानदार का बकरा बाइक की चपेट में आकर मर गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में लालजी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ गोल्हौरा महेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।