फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान कर व्यापारियों को निवेश के लिए करें प्रेरित : डीएम

Tue, 23 Jun 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिन व्यापारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, उनकी समस्याओं का समाधान कराएं और ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएं। व्यापारियों का प्रकरण लंबित न रहे। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों काे संबंधित विभाग को निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट लेता है, उसकी सब्सिडी समय से उसके बैंक खाते में प्रेषित कराएं। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के संबंध में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अशोक मार्ग दुकान आवंटन के लिए आवेदन की गई धनराशि एक सप्ताह में वापस कराने के लिए ईओ नगर पालिका सिद्धार्थनगर को निर्देश दिए गए। सोहांस मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगाने के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया।
इस बैठक में लीड बैक अधिकारी आरके सिन्हा, डीडीओ राजमणि वर्मा, उपायुक्त राज्यकर सिद्धार्थ सौरभ, डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें