सिद्धार्थनगर। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्टेशनरी बाजार में रौनक लौट आई है। बृहस्पतिवार को नौगढ़, तेतरी बाजार और आसपास के बाजारों में कॉपी, किताब, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
नौगढ़ स्थित दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक मांग कॉपी, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, वाटर बॉटल और टिफिन बॉक्स की रही। कई अभिभावक स्कूलों द्वारा दी गई सूची के अनुसार एक साथ पूरे सत्र का सामान खरीदते नजर आए।
एक बुक डिपो के संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि स्कूल खुलने के साथ ही बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
वहीं, शिवम स्टेशनर्स के संजय जायसवाल ने बताया कि इस समय कॉपी, बैग और पेन की सबसे अधिक मांग है। खरीदारी करने पहुंचे नौगढ़ निवासी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई शुरू होने से पहले सभी जरूरी सामान खरीदना आवश्यक है।
र