फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रांत में रहने वाले 12 हजार लोगों के राशन कार्ड निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे प्रांत में रहने वाले 12 हजार लोगों के राशन कार्ड निरस्त
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एक नाम से दो जगह पर अनाज लेने वाले 12 हजार लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए। एक देश, एक जगह राशन योजना के तहत हुई क्रास चेकिंग में कई लोग दिल्ली, मुंबई के साथ ही जिले में भी राशन लेते हुए पाए गए थे। उसके बाद पूर्ति विभाग ने सूची से उनके नाम काट दिए। आवेदन के लिए पोर्टल शुरू होने के बाद उनके स्थान पर नये पात्र उपभोक्ताओं को राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
केंद्र सरकार की ओर से अंत्योदय अन्न योजना के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड जारी किया गया है। वितरण प्रणाली में व्याप्त खामियों को दूर करते हुए इसमें पारदर्शिता लाने की कवायद शुरू हुई तो बड़ी गड़बड़ियों पर विराम लग गया। सही उपभोक्ता को राशन मिले, उसके लिए हर कार्ड के हर यूनिट को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए ईपॉश मशीन से वितरण शुरू हुआ। इसके बावजूद, अधिकांश लोग दो स्थान पर राशन लेते थे।
विज्ञापन

देश में एक व्यक्ति, एक जगह पर ही राशन ले सके, उसके लिए क्रास चेकिंग शुरू हुई। आधार कार्ड के जरिए जांच में पूर्ति विभाग ने 12 हजार ऐसे लोगों को चिह्नित किया, जो दिल्ली, मुंबई और जिले के अलावा अन्य स्थानों पर भी राशन ले रहे थे। जांच के बाद संबंधित उपभोक्ताओं से विभागीय टीम ने संपर्क किया। उन्हें बताया कि दो जगह में एक ही स्थान पर राशन ले सकते हैं। एक ही स्थान पर खारिज होगा। ऐसे में अपनी राय दें कि कहां पर रहना चाह रहे हैं। कहां से राशन उठाना चाह रहें। उनसे जानकारी मिलने के बाद स्पष्ट जवाब नहीं आने पर 12 हजार लोगों के नाम, राशन कार्ड की सूची से काट दिया गया है। आवेदन के लिए पोर्टल शुरू होने के बाद नये पात्रों के नाम से कार्ड जारी किया जाएगा।
आधार कार्ड से सामने आया सच
तकरीबन 29 लाख की आबादी वाले इस जनपद में चार लाख राशन कार्ड धारक हैं। इसमें पात्र गृहस्थी और अंत्योदय दोनों शामिल हैं, जिनकी क्रास चेकिंग की गई। चेकिंग के जरिए आधार नंबर से जांच शुरू की गई तो इसमें सामने आया कि एक व्यक्ति दो स्थान पर राशन ले रहा है। उन्हें चिह्नित किया गया और उसके बाद नाम हटाया गया। अगर आधार कार्ड से लिंक न होता तो शायद पकड़ में नहीं आते।
विज्ञापन

12 हजार ऐसे लोगों के नाम काटे गए हैं, जो दो स्थान पर राशन ले रहे थे। नियम है कि एक व्यक्ति देश में एक ही स्थान पर सरकारी राशन ले सकता है। इस लिए उनका नाम काटा गया है। पोर्टल खुलने के बाद उनके स्थान पर आवेदन करने वाले पात्र लोगों का चयन किया जाएगा।
- बृजेश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें