- कूड़ा, घोघी व बानगंगा नदियों का जलस्तर भी बढ़ा
सिद्धार्थनगर। नेपाल समेत जिले में दो दिन की बारिश से ही पिछले दो दिनों से बूढ़ी राप्ती व राप्ती समेत अन्य नदियों के जलस्तर में ऊफान आ गया है। राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के लाल निशान की तरफ तेजी से बढ़ता नजर आया। वहीं कूड़ा, घोघी व बानगंगा नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
नेपाल के पहाड़ों व जिले में रविवार से हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में बढोत्तरी होने लगी है। मंगलवार शाम को राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 84.900 से मात्र 1.74 मीटर नीचे 83.160 मीटर पर पहुंच गया। राप्ती नदी के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से आसपास के गांव के लोग सहमे हुए है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के साथ ही नदी किनारे कटान भी बढ़ गई है। वहीं मंगलवार शाम को बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर 83.230 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि उसका जलस्तर खतरे के निशान 85.650 मीटर से नीचे है, लेकिन तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के चलते नदी किनारे पर कटान का खतरा बढ़ गया है।
नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी खतरे का स्तर मंगलवार को जलस्तर
राप्ती 84.900 83.160
बूढ़ी राप्ती 85.650 83.230
कूड़ा 83.520 79.340
बानगंगा 93.420 89.300