फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- पीड़िता की मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ केस दर्ज
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 13 वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक उसकी ससुराल महाराष्ट्र प्रांत पूना के निगड़ी थाना क्षेत्र में है। वे यहां अपने मायके में बीते आठ माह से बच्ची के साथ रह रही है। आरोप है कि 14 जून दोपहर में लगभग 12 बजे उसके मायके के ही एक 13 वर्षीय लड़के ने चार वर्षीय बच्ची को बहलाकर पोखरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धारा में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने कहा कि आरोपित नाबालिग है। जांच में मिले साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें