सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता की पांच किमी दौड़ में राजन व तीन किमी दौड़ में ममता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
26 जनवरी को पांच किमी दौड़ पुरुष व तीन किमी महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 74 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने खिलाड़ियों को झंडी दिखाकर किया।
पुरुष वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में राजन यादव ने प्रथम, अनूप प्रजापति ने द्वितीय, विष्णु शर्मा ने तृतीय, आकाश ने चतुर्थ, मनीष ने पांचवां व अभिषेक यादव ने छठा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममता कुमारी ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय, मोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद