सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आयोजित एकाया महोत्सव में सोमवार को कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। सोमवार को आयोजित बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज ने एम्स को दो प्वाइंट से हरा दिया।
बॉस्केटबाल में एम्स गोरखपुर ने 30 प्वाइंट स्कोर किया, वहीं मेडिकल कॉलेज की टीम ने 32 प्वाइंट हासिल किए। मेडिकल कॉलेज की तरफ से सबसे ज्यादा बास्केट मारने का खिताब कौस्तुभ राय एमबीबीएस 2021 बैच ने अपने नाम किया। फुटबाल प्रतियोगिता अंबेडकरनगर और प्रयागराज के बीच खेला गई।