फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड पर लिखे सवाल, कहीं दूसरे स्कूल से मंगाने पड़े पर्चे

विज्ञापन
कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेरा में ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्नपत्र से परीक्षा देते हुए छा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन ही व्यवस्था की पोल खुल गई। कई विद्यालयों में उच्च प्राथमिक स्तर के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने से शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर परीक्षा करानी पड़ी। कहीं दूसरे विद्यालय से प्रश्नपत्र मंगवाने पड़े तो कहीं उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था भी स्कूलों को अपने स्तर से करनी पड़ी।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में लिखित और मौखिक रूप से कराई गई। हालांकि, कुछ विद्यालयों में प्रश्नपत्र और कॉपियों की व्यवस्था सामान्य रही। नौगढ़ ब्लॉक की न्याय पंचायत बेल्टीकर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेरा और महदेवा बाजार में कक्षा छह, सात और आठ के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे थे।
ऐसे में शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई। महदेवा बाजार के प्रधानाध्यापक करुणेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र से केवल प्राथमिक स्तर के प्रश्नपत्र मिले हैं। उच्च प्राथमिक स्तर के पेपर उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन

वहीं, विद्यालय गनेरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक नागेंद्र ने बताया कि प्रश्नपत्र नहीं मिलने के कारण ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर परीक्षा करानी पड़ी। जोगिया ब्लॉक के पकड़ी बाजार क्षेत्र में भी प्रश्नपत्रों की उपलब्धता को लेकर परेशानी रही। कंपोजिट विद्यालय पकड़ी में 369 पंजीकृत बच्चों में से 183 उपस्थित रहे। यहां कक्षा एक की मौखिक परीक्षा हुई, जबकि कक्षा दो से आठ तक हिंदी और संस्कृत की लिखित परीक्षा कराई गई।
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में समय से प्रश्नपत्र पहुंच गए थे। वहीं, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जखौलिया में 135 पंजीकृत बच्चों में से 112 उपस्थित रहे। यहां अंग्रेजी माध्यम के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे थे। प्रधानाध्यापक अनुपम सिंह के अनुसार दूसरे विद्यालय से पेपर मंगवाने के बाद परीक्षा शुरू कराई जा सकी।
कहीं कम उपस्थिति तो कहीं शिक्षक भी नदारद : भनवापुर विकास खंड के विद्यालयों में भी मंगलवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। न्याय पंचायत बिस्कोहर के कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर, प्राथमिक विद्यालय हरिवंशपुर और प्राथमिक विद्यालय बिस्कोहर द्वितीय में परीक्षा कराई गई। पहली पाली में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने गणित, जबकि कक्षा चार और पांच के बच्चों ने हिंदी की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें