फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना : छह हजार में दम नहीं 18 हजार से कम नहीं

Mon, 12 Feb 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उप पंचायत सहायक संघ ने जिला कलक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना देकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। पंचायत सहायकों ने शोषण करने व समय से मानदेय नहीं मिलने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया है। इस दौरान पंचायत सहायकों ने नारा दिया कि छह हजार में दम नहीं अठ्ठारह हजार से कम नहीं।
विज्ञापन

पंचायत सहायक अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि पंचायत सहायकों को समय से मानदेय नहीं मिलता है। सौ से अधिक पंचायत सहायकों का अभी दस माह से अधिक मानदेय बाकी है। उन्होंने कार्प सर्वे के कार्य का विरोध किया है। कहा कि आयुष्मान कार्ड की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जबकि पंचायत भवनों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता, पूजा मिश्रा, सूरज शुक्ला, अजय वरुण, वैभव मिश्रा, अराध्या पांडेय, समीना खातून, शिवा सिंह, विनय कुमार, गार्गी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें