फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित न होने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित न होने से आक्रोश
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शोहरतगढ़ में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित न किए जाने से छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता मोहम्मद शहजाद और कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने कुछ देर हिरासत में रखा, बाद में छोड़ दिया गया।
चुनाव तारीख की घोषणा की मांग को लेकर छात्र नेता मोहम्मद शहजाद की अगुवाई में छात्र शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के प्राचार्य को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। मुख्य नियंता व प्राचार्य द्वारा ज्ञापन नहीं लिया गया। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त हो गया और वे महाविद्यालय में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों का हंगामा देखकर कॉलेज प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र नेता मोहम्मद शहजाद को हिरासत में लिया। पुलिस ने दो घंटे बाद सबको छोड़ दिया। इस दौरान महेंद्र चौहान, खुर्शीद अहमद, अशोक पासवान, सावित्री, रामपाल चौधरी, नौशाद अहमद, अंकित, सरफराज, अली हुसैन, संदीप, संतोष, शाहबाज खान, विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें