फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने डीजे की धुन पर जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने डीजे की धुन पर जुलूस निकाला
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। युवाओं ने डीजे की धुन पर जुलूस निकाला। बृहस्पतिवार रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को दुल्हेड़ी में खूब रंग-गुलाल उड़ा। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से तहसील प्रशासन के साथ थाना पुलिस अपने टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैद रही।
नगर पंचायत बिस्कोहर में होली का त्यौहार कस्बा वासियों के साथ आसपास गांव के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। डीजे, भांगडा और अंग्रेजी बैंड बाजा की धुन पर लोग थिरकते नजर आए और चारों ओर रंग गुलाल उड़ता रहा। लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग बिरंगे गुलाल लगा रहे थे। लोगों में खुशियों का ठिकाना नहीं है। सबसे ज्यादा उत्साह तो छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों में देखने को मिला। सभी अपनी पिचकारियों से रंगों में भिगोए।
विज्ञापन

दुल्हेड़ी का दिन शुक्रवार का होने के कारण जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी सतर्कता बरती सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम इटवा अभिषेक पाठक, तहसीलदार संदीप दीक्षित, सीओ इटवा दिनेश चंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल पुलिस बल के साथ बड़ी मुस्तैदी के साथ जुलूस की निगरानी में लगे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के जवान तीन प्वाइंट में जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे ताकि किसी प्रकार का कोई हुड़दंग जुलूस में न हो सके इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा था। चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बिस्कोहर स्थित सभी मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिज्यों की ड्यूटी पहले ही लगा दी गई थी। दुल्हेड़ी जुलूस में गजेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सुरेश पांडेय, संजय सिंह, मोना पांडेय, इंद्रेश पांडेय, प्रभात जायसवाल, धीरज राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सोनी, अमित कमलापुरी, सचिन गुप्ता, राज कुमार पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें