फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरीजों को लिख रहे बाहर की दवा

Wed, 10 Sep 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। निशुल्क जांच और दवा देने के दावे सरकारी अस्पतालाें में दम तोड़ रहे हैं। सेटिंग के खेल में मरीजों को बाहर की दवा लिखी जा रही है। कारण अस्पताल में मरीज माफिया सक्रिय हैं, जो सेटिंग करके मरीजों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिठवल स्थित सीएचसी तिलौली पर बाहर की दवा लिखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद मिठवल स्थित सीएचसी तिलौली के चिकित्सकों की मनमानी चर्म पर है। बाहर से दवा न लिखने की सख्त हिदायत को ठेंगा दिखाते हुए मरीजों को दवा के नाम पर लूटा जा रहा है। ओपीडी के बाहर दलालों की भरमार है।
मरीजों को देख डॉक्टरों से मिलीभगत के जरिए दलाल सक्रिय हो जाते हैं। पथरा क्षेत्र निवासी अनीता ने एक वीडियो के माध्यम से तिलौली में तैनात डाॅक्टरों पर बाहर से दवा लिखने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब मैं डाॅक्टर के पास दिखाने गई तो डाॅक्टर ने दो सौ रुपये के सिरप और महंगी दवा बाहर लेने के लिए बोला, जिनकी कीमत हजारों में थी। द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें