फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बोलेंगे हैप्पी न्यू ईयर, मनाएंगे खुशियां

विज्ञापन
शुक्रवार को धूप खिली तो उद्यान पार्क में लोगों की भीड़ दिखी। दोपहर में लोगों ने धूप का आनंद लिया। ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आज बोलेंगे हैप्पी न्यू ईयर, मनाएंगे खुशियां
विज्ञापन

पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने मनाया जश्न
कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक दिखे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। साल 2021 के अंतिम दिन शुक्रवार की देर शाम तक लोगों ने नए साल के स्वागत में खुशियां मनाईं। कोरोना संक्रमण और रात 11 बजे के बाद कर्फ्यू के आदेश के कारण इस बार आंग्ल नव वर्ष मनाने में हर्षोल्लास कुछ कम नजर आया। यही कारण था कि दिन में लोगों ने पार्क, बान गंगा बैराज और प्रमुख मंदिरों के परिसर में परिवार व दोस्तों के साथ सुखद पल बिताया।
शहर के बुद्ध विहार पार्क में प्रतिदिन की अपेक्षा चहल-पहल अधिक रही। लोगों ने अपनों के साथ पार्क में सेल्फी लेकर यादें संजोई। इसी प्रकार बान गंगा बैराज व कपिलवस्तु में जाकर खुशियों का अहसास किया। कपिलवस्तु में सुबह से शाम लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसी प्रकार शहर के सिंहेश्वरी मंदिर, पल्टा देवी मंदिर, भारतभारी मंदिर में जाकर लोगों ने नए वर्ष के मंगलमय होने की कामना की। कोरोना संक्रमण के कारण ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में नव वर्ष मनाया। रात 11 बजे के कर्फ्यू था, पुलिस के भय से लोगों ने अपने छतों पर ही आतिशबाजी की और परिवार के सदस्यों को मिठाई खिलाई, केक काटे और रंगोली सजाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

आज मनाएंगे जश्न
पहली जनवरी को लोग पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर खुशियां मनाएंगे। इसी प्रकार प्रमुख धर्म स्थलों में जाकर लोग मंगल कामना करेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिन स्थानों पर लोग खुशियां मनाते रहे हैं, उन स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। अराजकता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और युवाओं को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में हैप्पी न्यू ईयर
सोशल मीडिया में लोगों ने हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज भेजकर अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दी। लोगों ने मैसेज में रचनात्मक प्रयोग भी किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने दूर-दराज के लोगों को संदेश भेजा, जबकि उनके पास पहुंचकर बधाई देना संभव नहीं था। लोगों ने हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज के साथ सेल्फी और फोटो शेयर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें