फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवतियों को चिह्नित कर पंजीयन कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यक्रमों, योजनाओं की समीक्षा की गई। शिथिलता पाए जाने पर संबंधित को तेजी लाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों से गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर रजिस्ट्रेशन, समय-समय पर टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव कराने के साथ पोर्टल पर फीडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुनिश्चित कर लें कि सभी का प्रसव अस्पताल में करने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में समय से दी जाए। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनवाने एवं लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्याप्त कमियां को समय से ठीक करा लें । उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता के मानदेय का भुगतान जिस पटल पर लंबित रहेगा, संबंधित का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई भी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें