फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होंगे प्री बोर्ड परीक्षा के अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होंगे प्री बोर्ड परीक्षा के अंक
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिया निर्देश, जल्द मूल्यांकन करके अपलोड करें अंक
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हुई प्री बोर्ड परीक्षा के अंक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होंगे। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि प्री बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन करके जल्द से जल्द अंक अपलोड किया जाए। इस बार कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। पिछले सत्र में परीक्षा परिणाम जारी करने का आधार प्री बोर्ड परीक्षा के अंक बने थे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी होने के साथ ही आपत्ति की जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा संबंधित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द हो गई थी। प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर बच्चों का परीक्षा फल तैयार करके जारी किया गया है। इसके परिणाम को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
हाल ही में प्री बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई है।
बोर्ड का निर्देश है कि जल्द से जल्द मूल्यांकन कार्य को पूरा करें और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के अंक, बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दें। विधानसभा चुनाव के संपन्न होते ही मूल्यांकन और पोर्टल पर नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है।
इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि इस संबंध में सभी विद्यालयों के जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि मूल्यांकन करके पोर्टल पर नंबर अपलोड करें।
विज्ञापन

जिले के 201 विद्यालय में हैं इतने बच्चे
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन के कुल 291 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वहीं, परीक्षा में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 52 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनके प्री बोर्ड परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें