फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण और जांच के साथ स्वच्छता अपनाएं

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के पिकौरा पूर्वी में संचार गतिविधि एवं माता बैठक करती एएनएम तारामती। स्रोत स्वा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पिकौरा पूर्वी में मंगलवार को संचार गतिविधि एवं माता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एएनएम तारामती ने बताया कि महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण व जांच के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। स्वच्छता अपनाकर बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।
एएनएम तारामती ने बताया कि गर्भवती महिलाएं अपना समय से पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण कराएं। गर्भावस्था के दौरान सीएचसी पर एचआरपी दिवस पर लगने वाले शिविर में जांच अवश्य कराएं। जहां जांच के दौरान कोई समस्या होने पर नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधाओं का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन

एएनएम ने लोगों को संचारी रोग के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओं को छूने, उठाने के पहले हाथों को अच्छी तरह धुलें, खुद व अपने परिजनों को शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल, मच्छरों से बचाव आदि के बारे में बताएं। अंत में उपस्थित महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान दुर्गावती, कुसुम, किरन, कुशलावती, गुड़िया, सुशीला, माया, इंद्रावती, नंदनी आदि मौजूद रहीं।
साफ-सफाई से ही संचारी रोग पर होगा नियंत्रण: डुमरियागंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दस्तक अभियान में जागरुकता का काम स्वास्थ्य पंचायत एवं शिक्षा विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, स्कूल चलो अभियान पर रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व कर रहे नगर पंचायत भारतभारी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने सभी से अपील की कि हम जब साफ-सफाई रखेंगे तो संचारी रोग दूर रहेगा। प्राइमरी स्कूल लोहरौली के बच्चों द्वारा पूरे क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें