फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बनाएं पॉलिथीन मुक्त : उपेंद्र तिवारी

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में संगोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगो को स्वच्छता व पॉलिथीन मुक्त भारत की शपथ दिलाते - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खेल, युवा कल्याण और पंचायतीराज विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि दो अक्तूबर को देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें सभी सहयोग करें। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। जनसहभागिता से ही इसे पूरा किया जा सकता है।
राज्यमंत्री लोहिया कला भवन में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने सभी को देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ लेने के बाद गरीबों को शौचालय, आवास देकर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाया। 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री ने लालकिला से स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरूआत की थी। गंदगी से अनेक बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विकास पर कार्य कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आस-पास साफ.-सफाई पर ध्यान दें। जिससे अपने साथ साथ पूरा देश-प्रदेश गंदगी मुक्त हो जाए। इस दौरान विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, भाजपा जिलामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, महामंत्री तेबहादुर सिंह, सीडीओ पुलकित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेताजी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
नगर में प्रवेश से पहले राज्यमंत्री कार्यकर्ताओं ने सनई में स्वागत किया। इस दौरान सनई तिराहे पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर मंत्री ने माल्यार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

झाडू़ लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
राज्यमंत्री ने पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने और स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत साड़ी तिराहे पर कूड़ा उठाकर सफाई का संदेश दिया। लोगों से अपील की कि भारत को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें