संदिग्धों के आने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
सिद्धार्थनगर। नगर के अनूप नगर मोहल्ले में मंगलवार रात तीन संदिग्धों के आने की सूचना पर सदर पुलिस के अलावा पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस रातभर दौड़ी, लेकिन कोई मिला नहीं। लोगों को कहना था कि संदिग्धों की लंबाई काफी थी, उस कद काठी के लोग कभी इधर दिखे नहीं थे।
नगर के अनूप नगर मोहल्ले में मंगलवार रात लोगों ने कुछ तीन लोगों को मोहल्ले में घूमते हुए देखा। उन्हें देखकर संदेह हुआ तो सदर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल सदर पवन कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अजय कुमार सिंह, सर्वेश चंद, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी चंदन सहित भारी संख्या में लोग पहुंच गए।
पूरे कस्बे में काफी देर तक खोजबीन करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस के साथ ही कस्बे के युवा भी तलाश किए, लेकिन तीनों कहां चले गए, कोई पता नहीं चला। कस्बे के लोग संदिग्ध व्यक्तियों के आने से डर हुए हैं। इस संबंध में कोतवाल सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर गए थे। हर गाली को देखा गया, लेकिन कोई मिला नहीं। पुलिस टीम लगी हुई है कि अगर ऐसा कोई संदिग्ध मिलता है तो पूछताछ की जाएगी।