फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहार पर पुलिस अलर्ट, किया मार्च

Tue, 18 Aug 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के अलग- अलग थानों की पुलिस ने क्षेत्र में किया मार्च
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की पुलिस त्योहार को लेकर अलर्ट हो गई है। शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए जिले की थानों की पुलिस ने सोमवार देर शाम मार्च निकाला। कस्बे के लोगों से बात की और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।
विज्ञापन

आने वाले त्योहार और सावन माह को देखते हुए जिले के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष की ओर से देर शाम को पुलिस ने शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले चिह्नित हॉट स्पाट पर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। दुकानदारों और कस्बें के लोगों से वार्ता की। उनकी समस्याओं को सुना। इसके दौरान सड़क के किनारे बिना वजह खड़े वाहन चालकों को बुलाकर समझाया। इसके अलावा लोगों आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो तत्काल संबंधित थाने पर सूचना दें। पुलिस हमेशा कार्रवाई के लिए तैयार है। साथ ही यह भी कहा गया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदर में कोतवाल मिथिलेश कुमार राय, उसका में संतोष कुमार तिवारी, मोहाना में जितेंद्र कुमार सिंह, बांसी में मृत्युजंय पाठक, खेसरहा अनूप मिश्र सहित थानाध्यक्षों की नेतृत्व में पुलिस ने मार्च करके सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें