घर छोड़कर गई किशोरी को पुलिस ने ढूंढा
सिद्धार्थनगर। बहराइच जनपद के एक गांव से नाराज होने के बाद घर छोड़कर निकली किशोरी, शनिवार को लोटन थाने की पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में उसे बैठाया और पूरी जानकारी लेने के बाद उसके परिवार के लोगों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि लोटन कोतवाली क्षेत्र में किशोरी मिली। महिला पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो पता चला कि वह बहराइच जनपद की है और घर से नाराज होकर निकल गई थी।
कोतवाली पुलिस ने बहराइच में संपर्क किया। शनिवार देर शाम उसके माता-पिता पहुंचे। उसके बाद उन्हें सकुशल सौंप दिया गया।