फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गये आरोपी की जानकारी देते सुरेश चंद्र रावत। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- लूट की बाइक और तमंचा भी बरामद
- एसओजी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वाहनों को रोककर लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को एसओजी और ढेबरुआ पुलिस ने मंदिर चौराहा से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट की बाइक, मोबाइल और तमंचा भी बरामद हुआ।
पूछताछ के बाद दो लोगों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। पुलिस लाइंस सभागार में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी सुरेशचंद रावत ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के चरगहवा नाला के पास 25 फरवरी को बदमाशों ने बाइक सवार को रोककर बाइक लूट लिए और चलते समय मोबाइल फोन भी छीन ले गए। मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी को लगाया गया था। टीम को शुक्रवार शाम मुखबिर से जानकारी मिली कि लूट करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र के मंदिर चौराहा के पास मौजूद हैं।
एसओजी और ढेबअरुआ पुलिस की संयुक्त टीम तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। इस दौरान तीन संदिग्ध दिखाई दिए। टीम आगे बढ़ी तो वे भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान शहजाद उर्फ खुशबू निवासी रतनपुर थाना गौरा, रूपन ओझा निवासी सिसवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के रूप में हुई, जबकि एक नाबालिग था। उनके कब्जे से लूट की एक बाइक, तमंचा, मोबाइल और दो चाकू बरामद किया गया।
रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे रात्रि में मुख्य मार्ग पर निकल पड़ते हैं। सुनसान होने पर जब कोई अकेला आता दिखता था तो उसे रोक लेते थे। इसके बाद असलहा दिखाकर लूट कर फरार हो जाते थे। शहजाद और एक नाबालिग आरोपित मुंबई में भी नशे की लत के कारण वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

पकड़ने वाली टीम को मिला इनाम
एएसपी ने वारदात का पर्दाफाश करने वाली टीम के सदस्य एसओ ढेबरुआ ब्रह्मा गौंड, एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार, आरक्षी रमेश यादव, राजीव शुक्ल, पवन तिवारी, अवनीश सिंह, विवेक मिश्र, देवेश कुमार, अभिनंदन को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें