56 में 21 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट
सिद्धार्थनगर। जिले की पांच विधानसभा के लिए हुए चुनाव में उतरे कुल 56 प्रत्यशियों में 21 ऐसे रहे, जिनको नोटा से भी कम वोट मिले। शोहरतगढ़ में नोटा को 1950 वोट मिला, जबकि पांच प्रत्याशी यह आंकड़ा भी नहीं पार सके। कपिलवस्तु में नोटा के खाते में 2279 मत पड़े और पांच प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्हें नोटा से भी कम मत मिले। बांसी की बात करें तो यहां 1598 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया, लेकिन पांच उम्मीदवारों को इससे भी कम वोट मिले। इटवा विधानसभा में नोटा के पक्ष में 1135 लोगों ने मतदान किया, जबकि पांच प्रत्याशी इससे भी कम वोट पाए। कमोबेश यही हाल डुमरियागंज विधानसभा का भी रहा। यहां नोटा के लिए 1124 लोगों ने वोट डाला। चुनाव लड़ने वाले छह प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले।